फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाया

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाया

Sun, 19 Aug 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने जहर खाया
खजुरिया (रामपुर)। बेटी के संग रेप करने के आरोपी जहरीले पदार्थ का सेवन करके जान देने की कोशिश की है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने अपनी बहन (13 साल) के साथ गैंगरेप करने का मुकदमा अपने पिता, भट्ठा स्वामी और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि आरोपी पिता और भट्ठा स्वामी फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गांव के पास ही एक गन्ने के खेत से पकड़ लिया। आरोप है कि उसी दौरान उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में खजुरिया के थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। उसके भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को ना तो पुलिस ने गिरफ्तार किया है और ना ही वह पुलिस की अभिरक्षा में है। हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी के पास एक पुलिस कर्मी तैनात है। उसका कहना है कि यह गन्ने के खेत में बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed