फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी पकड़ा

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी पकड़ा

Fri, 16 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी पकड़ा
ठगी का आरोपी केरल से गिरफ्तार
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर युवक को लगाया था 6 लाख रुपये का चूना
मामले का एक आरोपी न्यायिक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर के एक युवा से विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने केरल में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इस मामले का मुख्य आरोपी विदेश में है। जो पकड़े गए आरोपी के खाते में युवकों से पैसे जमा करवाता था। पुलिस ने केरल से मुस्थफा पुत्र मुहम्मद निवासी तरनकोडे जिला मालमपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नाहन में आलीशा परवेज कंस्लटेंसी एजेंसी का ऑफिस खुला था। इस आफिस ने बिलासपुर के अप्पर निहाल सेक्टर निवासी सुनीता के बेटे अंकित ठाकुर को जापान का वीजा लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की। 6 लाख नकद और शेष 6 लाख जापान में देने की बात हुई। नाहन के गुलशन खान व उसकी बेटी आलीशा ने सुनीता को मुस्थफा का बैंक अकाउंट नंबर देकर उसमें पैसे जमा करने को कहा। सुनीता ने फाइनांस कंपनी श्रीराम एंड कंपनी से ब्याज पर ऋण लेकर 6 लाख 13 फरवरी, 2017 को खाते में जमा कर दिए। इसके बाद गुलशन खान और उसकी बेटी आलीशा के सुर ही बदल गए। उन्होंने टालमटोल करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सितंबर, 2017 में सुनीता ने सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले का एक आरोपी गुलशन न्यायिक हिरासत में है। दूसरे को पुलिस केरल से गिरफ्तार करके बिलासपुर ले आई है। जबकि दो अन्य आरोपी परवेज खान और आलीशा दुबई में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस के एएसआई राजकुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने 12 फरवरी को केरल पुलिस की मदद से मुस्थफा को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसका मेडिकल करवाकर और केरल कोर्ट से हिमाचल ले जाने के ट्रांजिट वारंट बनवाकर 16 फरवरी की सुबह उसे लेकर बिलासपुर पहुंचे।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि ठगी व धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मुस्थफा को केरल से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed