{"_id":"59909d8d4f1c1b97138b4954","slug":"131502649741-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी के कामगारों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी के कामगारों पर जानलेवा हमला
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
हमीरपुर-घुुमारवीं नेशनल हाईवे को चौड़ा करने में जुटी निजी कंपनी के कामगारों पर कुछ युवकों ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घायलों को गंभीर हालत में घुमारवीं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इतना ही नहीं युवकों ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी की तीन गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर ली। पुलिस ने युवकों के खिलाफ धारा 323, 341, 148, 147, 149 व 340 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का एक्सरे करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इसके बाद पुलिस युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार कंपनी में कार्यरत व्यक्ति मंगत राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह कुछ अन्य लोग दधोल के नजदीक सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान हरि तल्यांगर में कार्यरत कंपनी की जेसीबी के चालक कर्ण सिंह ने उन्हें फोन कर बताया कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने कहा कि मुझे बचा लो। इसके बाद वह लोग गाड़ी में बैठकर मौके की ओर रवाना हो गए। वह जैसे ही मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद करीब आधा दर्जन युवकों ने लोहे की रॉड और कुछ अन्य तेजधार हथियारों से उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। मंगत राम के अनुसार मौके पर कुछ लोग जेसीबी चालक को पीटते पीटते अंधेरे की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी तो एकाएक कुछ युवकों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। मंगत राम ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कंपनी के तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। उनके सिर, मुंह और टांगों पर गहरी चोटें आई हैं। घायलों को घुमारवीं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार एक्सरे में गंभी चोट की पुष्टि होने पर मामले में हत्या के प्रयासा की धाराएं भी जोड़ी जाएगी। डीएसपी घुमारवी राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नेशनल हाइवे निर्माण में काम कर रहे लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बीजेपी से जुड़ा है और किसी पंचायत का प्रधान भी रह चुका है। भ्रष्टाचार के मामले में अपने पद से निलंबित भी हो चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत कर्ताओं की ओर से पुलिस को सौंपी शिकायत में नेता का नाम भी दर्ज है। कंपनी के लोगों ने बताया कि शख्स पहले भी धौंस दिखाया करता था। मगर शनिवार रात को उक्त व्यक्ति ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला।