फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घर से गायब युवती ने ताया के अकाउंट से निकाले चार लाख रुपये

घर से गायब युवती ने ताया के अकाउंट से निकाले चार लाख रुपये

Wed, 14 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
घर से गायब युवती ने ताया के अकाउंट से निकाले चार लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी क्षेत्र लापता हुई भतीजी ने ताया के अकाउंट से करीब चार लाख रुपये की रकम निकाल दी। बताया जा रहा है कि युवती घर से जाने पर ताया का एटीएम भी साथ ले गई थी। मामले की सूचना शिकायतकर्ता को उस समय लगी जब वह बैंक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के तहत आने वाले पंतेहड़ा क्षेत्र से बीती 2 जून को एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला। इसमें युवती ने पुलिस को बयान दिया था कि वह मर्जी से घर से गई थी और उसने शादी कर ली है। इस मामले के बाद युवती के ताया ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी भतीजी घर से जाते समय एटीएम ले गई। उसने करीब चार लाख रुपये खाते से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी भतीजी पिछले काफी समय से उनके पास रहती थी। घर में पारिवारिक सदस्य होने के कारण उसे उनके एटीएम कार्ड का पिन कोड भी पता था। मगर बीती दो जून को वह घर से लापता हो गई थी। जब वह बैंक में अपने काम से गए तो पता चला कि उनके खाते से करीब चार लाख रुपये निकाले गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी ही उनके एटीएम कार्ड को चुराकर ले गई है। उन्होंने बताया कि जिस फोन में पैसे निकालने का मेसेज आता है वह फोन भी पिछले कुछ दिन से खराब है। पुलिस पता लगा रही है कि शिकायतकर्ता के एटीएम से कुछ पैसे नकद निकाले गए हैं तो कुछ दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस बैंक के रिकार्ड के साथ बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उसकी भतीजी के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed