{"_id":"5cc498e8bdec2206fe05f8c1","slug":"121556388072-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के धार्मिक स्थल बनने लगे प्रेमियों का अड्डा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिले के धार्मिक स्थल बनने लगे प्रेमियों का अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के कई धार्मिक स्थल प्रेमियों के अड्डे बनने लगे हैं। इससे लोगों की धार्मिक आस्थाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। प्रशासन भी खामोश नजर आता है। जबकि लोग प्रशासन से उचित कदम उठाने की गुहार लगा रहे हैं।
बिलासपुर शहर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर भी इन दिनों प्रेमी जोड़ों का अड्डा बना हुआ है। भगवान के मंदिर में चलने वाली रासलीला से लोगों की आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा है। कई बार युवक व युवतियां यहां पर संदिग्ध हालात में देखे जा चुके हैं जिन्हें मंदिर में पूजा करने आने वाले लोग भगाते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रशासन के अधीन हो गया है। ऐसे में मंदिर के रखरखाव की जिम्मेवारी प्रशासन की है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पर चौकीदार व सेवादार रखे गए हैं लेकिन वह मंदिर के पीछे स्थित मैदान में बैठने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए काफी नहीं है। हालांकि यहां पर प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले दो होमगार्ड जवान भी रखे गए थे लेकिन मंदिर की आमदन ज्यादा न होने के कारण इन्हें हटाना पड़ा था।
विज्ञापन
दोनों होमगार्ड जवानों को 40 हजार रुपये मासिक वेतन मंदिर प्रशासन की ओर से देना पड़ता था। ऐसे में होमगार्ड जवानों के यहां से हट जाने से शाम होने पर यहां पर अकसर प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार को युवक व युवतियों को आपत्ति जनक स्थिति में भी पकड़ा गया है जिससे मंदिर में पूजा करने आने वाले लोग शर्मसार होते हैं।
अनीता शर्मा, कमल शर्मा, अजय नड्डा, नवीन ठाकुर का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि यहां पर होमगार्ड का जवान तैनात किया जाए ताकि मंदिर का माहौल खराब न हो।
तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा का कहना है कि चौकीदारों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह मंदिर में असामाजिक तत्वों को न बैठने दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों को रखने के लिए मंदिर प्रशासन के पास पैसा नहीं है, क्योंकि मंदिर की ज्यादा आमदन नहीं है।
......................................................