{"_id":"5b33cc744f1c1b634d8b8cd7","slug":"121530121332-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से देसी शराब की 14 पेटियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से देसी शराब की 14 पेटियां बरामद
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी से देसी शराब की 14 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि पुलिस ने झंडूता-समोह मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। एक कार बरोहा से डाहाड़ की ओर जा रही थी। पुलिस की नजर गाड़ी में रखी पेटियों पर पड़ी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। चालक गाड़ी को कच्ची सड़क पर खड़ा करके भाग गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो शराब की पेटियां मिलीं। आरोपी को पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से देसी शराब की 14 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
थाना प्रभारी रामदास ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब, नशाखोरी, अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए अभियान छेड़ा है।