फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्री नयना देवी में सक्रिय हुए जेब कतरें

श्री नयना देवी में सक्रिय हुए जेब कतरें

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी में सक्रिय हुए जेब कतरें
श्रीनयनादेवी में जेबकतरों ने श्रद्धालुओं की जेबों पर किए हाथ साफ
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से मंदिर में सक्रिय हुआ गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में जेबकतरों पर नकेल कसने में सुरक्षा कर्मी के तौर पर कार्यरत एक्स सर्विसमेन नाकाम साबित हो रहे हैं। श्रीनयनादेवी मंदिर में शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की जेबों पर जेबकतरों ने हाथ साफ किए। जेब काटते समय जेबकतरे मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए हैं।
पिछले दो सप्ताह से मंदिर के आसपास जेबकतरों का गिरोह सक्रिय है। शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की जेबें कटती रहीं। मंदिर में तैनात लगभग 30 एक्स सर्विसमैन इन जेबकतरों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुए। जेबकतरों ने मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ किए। हालांकि सीसीटीवी कैमरों में भी जेबकतरे कैद हो गए। मंदिर परिसर में उनकी फोटों भी प्रकाशित की गई है।
विज्ञापन

श्रीनयनादेवी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है।
मंदिर के होमगार्ड के इंचार्ज परमजीत का कहना है कि जेबकतरों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उनके फोटो भी प्रकाशित किए गए हैं। जेबकतरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed