{"_id":"5a293f124f1c1b3c3d8bc0eb","slug":"121512652562-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भवन में शार्ट सर्किट, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भवन में शार्ट सर्किट, मची अफरा-तफरी
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
जान बचाने के लिए कर्मचारी छतों की ओर भागे, कोई हताहत नहीं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
उपायुक्त कार्यालय के साथ लगती सरकारी इमारत में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सबसे नीचे वाली मंजिल में एकाएक ही बिजली की तारों में आग लग गई। शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना से कर्मचारी जान बचाने के लिए इमारत की छत की ओर भाग गए। बाद में अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।
जिस इमारत में शॉट सर्किट हुआ उसमें इलेक्शन कानूनगो कार्यालय, आरटीओ कार्यालय, खाद्य आपूर्ति कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय और एसबीआई बैंक की चेस्ट ब्रांच है। इसमें रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सरकारी कार्यालयों में भी रोजाना लोगों का आना जाना लगा रहता है। गनीमत यह रही कि शॉर्ट सर्किट शाम पांच बजे हुआ, जब सरकारी कर्मचारी घर जा रहे थे। जैसे ही शॉर्ट सर्किट हुआ वहां से गुजर रहे कर्मचारी बिना देरी किए इमारत की छत पर चढ़ गए। ताकि किसी हादसे का शिकार न हो सके। इसके बाद किसी ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन दल वाहन के साथ मौके पर पहुंचा। जिसके बाद शॉर्ट सर्किट की आग को शांत किया गया। बाद में छह बजे इमारत के अंदर फंसे कर्मचारी घरों को गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जहां पर शॉट सर्किट हुआ वहां पर तारों को खुला रखा गया है। यहां पर एक हाई वोल्टेज बिजली का मीटर लगा है। इसकी तारें खुली रहती हैं। अगर यहां पर गलती से कोई इंसान छू जाए तो उसका बच पाना मुश्किल है। शाम पांच बजे भी इसी मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे वहां पर आग गई और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दमकल केंद्र बिलासपुर के प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दो मीटर जल गए हैं, जबकि सर्विस वायर भी जल कर नष्ट हो गई है। इस शॉर्ट सर्किट में करीब दस हजार का नुकसान हुआ है।