फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण

सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण

Tue, 28 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण
बिलासपुर। सुई सुरहाड़ के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर से मिला। ग्रामीणों ने उपायुक्त को गांव के सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उपायुक्त को सौंप ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि सुई सुरहाड़ के एक रसूखदार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है। इसकी पुष्टि समय-समय पर भू-राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू तो की गई है, लेकिन उसे आंशिक रूप पर ही पूरा किया गया है। अवैध कब्जे को जिला प्रशासन और भू-राजस्व विभाग द्वारा पूर्ण रूप से नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शेष बचे अवैध कब्जा को भी शीघ्र सार्वजनिक स्थान से हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर पंचायत प्रधान, बीडीसी मेंबर, ध्यान चंद, हेमराज, नरेंद्र ठाकुर, प्रेमलाल, विद्या देवी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed