{"_id":"5c8000c0bdec2213e92905f3","slug":"11551892672-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरमाणा में राहगीर को वाहन ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में राहगीर को टक्कर मार कर गालीगलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण गौतम पुत्र नारायण दास गांव पंजगाई ने बरमाणा थाना में बताया कि वह एनटीपीसी में बिजली का कार्य करता है। उसने बताया कि वह अपने किसी काम को लेकर बरमाणा एसीसी अस्पताल के सामने से गुजर रहा था कि एक वाहन जो सामने से काफी तेज रफ्तार में आ रहा था उसने टक्कर मार दी जिससे उसकी बाजू में चोटें आई हैं। टक्कर के बाद गाड़ी का चालक गाड़ी से नीचे उतरा व उसके साथ गालीगलौज करने लग गया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। शिकायतकर्ता के बयान पर बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।