{"_id":"5c34e0b8bdec225727279ae8","slug":"11546969272-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के तहत आने वाली पंचायत चलेहली के गांव ठनकरा में चील के पेड़ के नीचे दबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चलेहली पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पंचायत चलेहली के गांव ठनकरा का 54 वर्षीय गज्जन सिंह पुत्र साध राम पशुओं को चारा लाने अपने घर से थोड़ी दूर जमीन में गया हुआ था। जैसे ही वह पशुओं को चारा लेकर घर वापस आ रहा था तो अचानक ही चील का पेड़ उस पर गिर गया जिससे वह उसके नीचे दब गया।
उपप्रधान का कहना है कि सिर पर चील का पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी लेकिन जब काफी देर तक गज्जन सिंह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जैसे ही वह उस रास्ते पर गई जहां पर गज्जन सिंह पशुओं को चारा लाने गया था तो उसने गज्जन सिंह को सिंह को पेड़ के नीचे दबा हुआ देखा।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने पर वहां पर जंगल में बकरियों को चरा रहे लोग एकत्रित हो गए। जैसे ही ग्रामीणों को भी इसका पता चला तो वह भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में पुलिस को भी सूचित किया गया। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचायत उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार के मुखिया गज्जन सिंह के आकस्मिक निधन पर आश्रितों को तत्काल फौरी राहत प्रदान की जाए।
वहीं, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।