फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक और कार की टक्कर में पांच घायल

ट्रक और कार की टक्कर में पांच घायल

Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रक और कार की टक्कर में पांच घायल
नोएडा के लिए जरूरी--
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में पांच घायल
कल्लर के पास हादसा; एक घंटे तक लगा रहा जाम, एसडीएम भी फंसीं
कार चालक को आई गंभीर चोटें, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कार व ट्रक की टक्कर में कार सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग ग्रेटर नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार चालक को ज्यादा चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जबकि अन्यों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद जाम भी लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक कार नंबर यूपी 14 सीआर/3303 में सवार होकर पांच लोग मनाली की ओर जा रहे थे। कार को नोएडा निवासी रोहित चला रहा था लेकिन जैसे ही वह कल्लर के कुछ आगे एक तीखे मोड़ पर पहुुंचे तो कार चालक ने अन्य वाहन से ओवर टेक करना चाहा लेकिन वह सामने से आ रहे ट्रक से टक्करा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे से परखचे उड़ गए लेकिन किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते हाईवे के दोनों और लंबा जाम लग गया। स्वारघाट की ओर जा रही एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा भी वाहन सहित जाम में फंस गईं। हालांकि उन्होंने काफी समय तक दोनों वाहनों के लोगों के बीच समझौता करवाने की भी कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक रोहित को ज्यादा चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसने मामला दर्ज कर हाईवे को खुलवाया।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है।
इनसेट....
एसडीएम सदर ने भी की समझौता करवाने की कोशिश
सड़क हादसे में एसडीएम सदर भी जाम में फंस गई। वह स्वारघाट की ओर किसी कार्य से जा रही थीं। एसडीएम सदर प्रियंका वर्मा ने वाहन चालकों का आपस में समझौता करवाने की भी काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने जिसके चलते एसडीएम सदर भी जाम में फंसी रहीं। करीब डेढ़ घंटे बाद जब यातायात बहाल हुआ तो वह स्वारघाट की ओर निकल पाई।
यूपी 14 सीआर/3303
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed