फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दुराचार के मामले में फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा

दुराचार के मामले में फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा

Sun, 09 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के मामले में फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सात साल से दुराचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने किन्नौर के भावानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोठीपुरा गांव की एक महिला ने 18-4-2011 को सदर थाना में मामला दर्ज करवाया था कि दोपहर 2:30 बजे जब वह अपने खेत में गेहूं का कार्य कर रही थी, तो उसके खेत के साथ लगते नाले के पास गांव का एक ग्रामीण भी घास काट रहा था। महिला ने बताया कि गेहूं का कार्य करने के बाद जैसे ही वह अपने घर की तरफ जा रही थी, तो उक्त ग्रामीण एकाएक ही उनके पास आ पहुंचा। उसने एकाएक ही काले रंग का कपड़ा उसके मुंह पर डाल दिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि हाथापाई के बाद उक्त कपड़ा नीचे गिर गया लेकिन उसके बाद महिला के दुपट्टे से उसने उसका मुंह भी बांध दिया और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ हाथापाई भी की। इसके बाद वह बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उक्त शख्स ने उसके साथ दुराचार किया। उसने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। बाद में महिला के साथ परिजनों ने सदर थाना में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने धारा 376, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामला कोर्ट में चला। कोर्ट से आरोपी को बार-बार समन आने शुरू हो गए लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी घटना के बाद से ही गायब था। 23-7-2012 को कोट ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया।

आरोपी पेशे से चालक है, जो जगह-जगह जाकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। इसके बाद पीओ सेल को मामला आरोपी को पकड़ने को दिया गया। टीम उसे जगह-जगह तलाश कर रही थी। टीम को पता चला कि आरोपी किन्नौर में गाड़ी चलाता है। टीम ने किन्नौर, रिकाँगपिओ, निचार, टापरी सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की लेकिन टीम को पता चला की सात सितंबर को शाम भावानगर बस अड्डा से एचसी दौलतराम, रवि गौतम व राज कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इसे सदर थाना के हवाले कर दिया गया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सदर थाना के हवाले किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed