{"_id":"5aa14bc44f1c1b410b8bcce0","slug":"11520520132-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमक के पास सड़क किनारे लुढ़का क्लींकर से भरा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमक के पास सड़क किनारे लुढ़का क्लींकर से भरा ट्रक
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)।
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप भूमक में क्लिंकर से लदा ट्रक सड़क से एक तरफ लुढ़क गया। सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया है।
वीरवार दोपहर मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर स्वारघाट से चार किलोमीटर दूर भूंमक में ट्रक नंबर एचपी (11-6409) सड़क से पुलिया में लुढ़क गया है। इस कारण क्लिंकर बिखर गया। ट्रक बिलासपुर से कितरपुर की तरफ जा रहा था।
ट्रक गंभरपुल से स्वारघाट की तरफ चढ़ाई चढ़ रहा था। बनेर से आगे स्वारघाट की तरफ भूमक में ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण ट्रक लुढ़क गया। हालांकि ट्रक लुढ़कने से ट्रक चालक बाल-बाल बच गया है। ट्रक मालिक द्वारा क्रेन से ट्रक को निकाला गया। दुर्घटना से ट्रक का क्षतिग्रस्त है। इस मामले में फिलहाल पुलिस में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन