{"_id":"59ca9b914f1c1bd9538b48e6","slug":"11506450321-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों में खूनी झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों में खूनी झड़प
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
शहर के कॉलेज चौक में दो लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई। दोनों लोगों को झड़प में चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की शिकायतों पर मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि दोनों का मेडिकल करवा लिया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद कॉलेज चौक पर दो लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच दोनों ने एक दूसरे पर डंडो से हमला कर दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच किसी शख्स ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। जबकि मामले की छानबीन की जा रही है। सदर थाना प्रभारी रामदास ने बताया कि पुलिस को कॉलेज चौक पर मारपीट मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।