{"_id":"59651aeb4f1c1b72658b473c","slug":"11499798251-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगने से झुलसा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में आग लगने से झुलसा व्यक्ति, मौत
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
उपमंडल घुमारवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी-भगोट में सोमवार रात सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। शख्स को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। मगर यहां उसकी मौत हो गई। आग लगने से शख्स 90 फीसदी जल चुका था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना करीब नौ बजे की है। जब बलदेव सिंह निवासी मोरसिंघी घर में खाली सिलेंडर को बदल रहा था। इस दौरान उन्होंने जैसे ही भरा हुआ सिलेंडर लगाने के बाद रेगुलेटर ऑन किया तो उसने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली जिससे की वह 90 फीसदी तक जल गया। मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से बलदेव सिंह (60) पुत्र लखू राम बुरी तरह से झुलस गया था। यहां से उन्हें फौरन उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मगर यहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। मगर यहां मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बलदेव सिंह ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। घुमारवीं थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिलेंडर में भड़की आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।