फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेड़ के नीचे दबने से युवक घायल

पेड़ के नीचे दबने से युवक घायल

Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पेड़ के नीचे दबने से युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
बिलासपुर बस अड्डा के पास सुबह हुई बारिश के बाद डियारा सेक्टर में स्कूटर पर गुजर रहे युवक पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबने स्कूटर पर सवार युवक गंभीर चोटें आई हैं। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में युवक के सिर, बाजू, टांग और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दुर्घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रही।
जानकारी के अनुसार डियारा निवासी विवेक कुमार (31) सुबह साढ़े दस बजे किसी काम को लेकर बस अड्डा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह घर से थोड़ी आगे निकला तो एक भारी भरकम पेड़ उस पर आ गिरा। इससे वह स्कूटर समेत पेड़ के नीचे दब गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि वह पहले ही इस पेड़ को यहां से हटाने की बात कह चुके हैं। मगर आज तक यहां से पेड़ नहीं हटाया गया। लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने पेड़ को काटने के लिए वन विभाग को भी अलॉटमेंट कर दिया था, लेकिन वन विभाग ने समय पर पेड़ नहीं काटा, जबकि इसका मौका किया जा चुका था।
विज्ञापन


बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
बिलासपुर में दोपहर बाद बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई है। काफी दिनों से बारिश न होने से खेतों में मक्की की फसल भी सूख रही थी, जिससे किसान मायूस हो गए थे। अब बारिश होने से किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed