{"_id":"5c547b62bdec2211df412e64","slug":"111549040482-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करते समय टैंपो की चपेट में आया व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार करते समय टैंपो की चपेट में आया व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
shimla police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर थाना के तहत मंगरोट के पास गुरुवार देर रात एक टैंपो के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा ब्रह्म्पुखर-हमीरपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर मंगरोट के पास रात्रि करीब दस बजे के बीच हुआ।
बताया जा रहा है कि ज्यौरा जब्बल निवासी नरेश कुमार (36) पुत्र तेलु राम अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए मंगरोट ढाबे पर जा रहा था। मंगरोट पहुंच उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और जैसे ही यह लोग खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उस समय एक टैंपो (एचपी 63-2216) तेज गति से आया और उसने 36 वर्षीय नरेश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जाता है कि टक्कर लगने के बाद टैंपो चालक वहा से भाग गया। नरेश कुमार के साथ उसके दोस्त थे, जिन्होंने एकदम से नरेश कुमार को गाड़ी में डाला और जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नरेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। शुक्रवार दोपहर को जब्बल के मोक्षधाम में नरेश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। नरेश कुमार अपने पीछे बीवी तथा दो बेटियों को छोड़ गया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। उधर, एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।