फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस में महिला से की छेड़छाड़, पहुंचा हवालात

बस में महिला से की छेड़छाड़, पहुंचा हवालात

Thu, 17 May 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बस में महिला से की छेड़छाड़, पहुंचा हवालात
teasing shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
सरकारी बस में एक यात्री को हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। इस बारे में महिला ने एसपी से शिकायत की। इसके बाद उक्त शख्स को नम्होल में बस रुकवा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार एक महिला शिमला-पालमपुर बस में यात्रा कर रही थी। महिला के साथ बैठा यात्री कथित तौर पर नशे में था। वह बस में न केवल हुड़दंग मचा रहा था, बल्कि महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ भी कर रहा था। हालांकि बस में बैठे अन्य यात्रियों ने भी उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मान रहा था। आरोपी बस में सिगरेट भी पी रहा था। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत एसपी बिलासपुर अशोक कुमार से फोन पर की।
विज्ञापन


एसपी ने डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा को इस बाबत कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएसपी ने नम्होल पुलिस चौकी प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए। नम्होल पुलिस चौकी ने बस को नम्होल में रोका और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ब्यास देव (47) निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed