{"_id":"5a9aa2794f1c1b387b8b96d4","slug":"111520083577-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने बरामद किए काटे गए 17 खैर के पेड़ों के ठूंठ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने बरामद किए काटे गए 17 खैर के पेड़ों के ठूंठ
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
tree cutting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)।
वन विभाग ने साढ़े तीन लाख के 17 खैर के ठूंठ बरामद किए हैं। वन परिक्षेत्र कलोल के वन खंड महलोट के धनी जंगल में वन काटुओं ने रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी चलाई। वन विभाग ने इस मामले में धनी गांव निवासी सुभाष पुत्र गोपाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि वीरवार सुबह वन रक्षक पवन कुमार धनी जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जंगल में 17 खैर के ठूंठ दिखे। वन रक्षक पवन कुमार ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और तलाई पुलिस थाना को दी। इस पर पुलिस और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए मौके पर छिपाए 17 खैर के ठूंठ बरामद किए। बरामद खैरों के ठूंठों की कीमत बाजार में साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। खैर काटने के आरोप में पुलिस ने खैर के मौछों साहित धनी निवासी सुभाष पुत्र गोपाल को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी घुुमारवीं राजेंद्र कुमार जंबाल ने बताया कि पुलिस ने खैर के पेड़ों को धनी जंगल से काटने के आरोप में धनी निवासी सुभाष पुत्र गोपाल को खैर में मोछों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े मोछों की कीमत साढ़े तीन लाख आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन