फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कार और ट्रक की टक्कर से लगा जाम

कार और ट्रक की टक्कर से लगा जाम

Sat, 25 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कार और ट्रक की टक्कर से लगा जाम
- फोटो : graphic
बिलासपुर। चंपा पार्क के पास कार और ट्रक की टक्कर होने से जाम लग गया। पुलिस के मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे एक कार व ट्रक में पूर्णम पार्किंग के सामने टक्कर हो गई। ट्रक बरमाणा की ओर जा रहा था, जबकि कार चालक गाड़ी को मोड़ रहा था। इससे यह हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। लेकिन टक्कर के बाद कुछ समय के लिए जाम लग गया। शहरी चौकी से पुलिस कर्मी ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


शनिवार सुबह पेट्रोल पंप के पास भी एक कार ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसा सुबह साढ़े दस बजे के करीब हुआ है। एक कार बरमाणा की ओर जा रही थी। शहर के पेट्रोल पंप के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे वह साइड में खड़ी कार से टकरा गई। एसपी बिलासपुर ने बताया कि लोगों को वाहन ध्यान से और धीरे चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की भी हिदायतें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed