{"_id":"59d136d24f1c1bec538b5445","slug":"111506883282-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने भाई बहन से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों ने भाई बहन से की मारपीट
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)।
स्वारघाट कस्बे से सटी ग्राम पंचायत जुखाड़ी में दिन दहाड़े अज्ञात बाइक सवार युवकों की गुंडागर्दी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों के अनुसार युवकों ने क्षेत्र में हुड़दंग मचाने के साथ ही रास्ते में चल रहे भाई-बहन के साथ गाली गलौज और मारपीट की जब बस चालक ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे मामले से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। स्वारघाट कस्बे लोअर बाजार के प्रकाश चंद और बबली राम ने बताया कि कस्बे से कुछ दूर आगे स्वारघाट-रामशहर सड़क पर स्कूल से छुट्टी करके घर लौट रहे दो बच्चों भाई-बहन के साथ बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने सरेआम मारपीट और गाली गलौच की। जब मारपीट को देखकर बीच बचाव करने आए स्कूल बस के ड्राइवर के साथ भी युवकों ने मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकियां दी। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद करीब छह आरोपी फरार हो गए। मगर नालागढ़ मार्ग से जाते हुए भी उपरोक्त बाइक सवार हुड़दंगी युवकों ने गुज्जर हट्टी कस्बे में सड़क के समीप मजदूरी में लगी हुई कई महिलाओं को अश्लील गाली-गलौज भी की। इसके साथ ही कुंडलु पंचायत के प्रधान के बेटे को भी धमकियां दी है। इससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। लोगों ने स्वारघाट कस्बे से सटे नालागढ़ इलाके के जुखाड़ी और कुंडलु पंचायत क्षेत्रों में दिन और रात के समय गश्त बढ़ाने के मांग की है। मामले की शिकायत बस ड्राइवर ने नालागढ़ उपमंडल की जोघों पुलिस चौकी में जाकर करवाई है। जबकि भाई बहन के साथ मारपीट करने के संबंध में शिकायत परिजनों की तरफ से महिला पुलिस थाना बद्दी में की गई है। जोघों पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई चमन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि स्कूल बस के ड्राइवर की तरफ से फिलहाल तीन बाइक सवार युवकों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकियां का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द आरोपी युवकों को गिरफ्तार करेगी। वहीं महिला पुलिस थाना बद्दी के कार्यकारी प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि भाई-बहन से मारपीट की शिकायत आई है। मगर दोनों तरफ से आए हुए लोगों और पंचायत प्रतिनिधि के सामने उक्त युवकों ने माफी मांग ली है। इस कारण दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।