फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सनोर से पीओ सेल ने दबोचा भगौड़ा

सनोर से पीओ सेल ने दबोचा भगौड़ा

Thu, 20 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सनोर से पीओ सेल ने दबोचा भगौड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला पुलिस के पीओ सैल ने कोर्ट से उद्घोषित भगौड़े को गिरफ्तार किया है। पीओ सेल ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सनौर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को घुमारवीं की अदालत ने 29 सितंबर 2016 को भगौड़ा घोषित किया गया था। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ज्ञान चंद के खिलाफ घुमारवीं बस अड्डे में शराब पीकर हुड़दंग मचाने का मामला था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 114 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में केस दायर किया था। इसके बाद कोर्ट से आरोपी को बार-बार समन जारी किए गए। मगर इसके बाद भी आरोपी कोर्ट में नहीं पहुंचा। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 29.9.2016 को भगौड़ा घोषित कर दिया है। इसके बाद से पुलिस के पीओ सेल को आरोपी की तलाश का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने गांव में ही है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से पीओ सेल के टीम प्रभारी दौलत राम और उनके सहयोगी महेंद्र कपिल ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए घुमारवीं थाना के हवाले कर दिया गया है। यहां से आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर घुमारवीं थाना लाया गया है। यहां से उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed