फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अटैची चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अटैची चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
अटैची चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अटैची चोर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बिलासपुर। अटैची चोर गिरोह के चार सदस्यों ने रोडवेज बस में सवार एक यात्री का बैग चुरा लिया। इसके बाद वह चलती बस से कूदकर भाग गए। लोगों ने चारों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी को दो तमंचों व दो चाकूओं समेंत गिरफ्तार करके चालान कर दिया है।

नगर के मोहल्ला संत कालोनी निवासी नितिन गुप्ता रविवार की दोपहर अपनी मां प्रेमलता गुप्ता के साथ एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद रामपुर से रोडवेज बस ने अपने घर को आ रहा था। आरोप है कि भोट थाना क्षेत्र के ग्राम कोयला के पास से चार लोग बस में सवार हुए। जिसमें चारों ने कोतवाली से करीब एक किलेेमीटर पहले अरोरा कालोनी के पास नितिन का बैग उठा लिया और बस धीमी होते ही सभी उतर कर भागने लगे। इस दौरान नितिन की चीख पुकार सुनकर बस में सवार सवारियों ने बस को रुकवा लिया। यात्रियों ने दौड़ाकर चारों को दबोच लिया। इस बीच पहुंची पुलिस को चारों बदमाश सौंप दिए। पूछताछ करने पर एक ने स्वंय को ग्राम हामिदाबाद निवासी सगीर अहमद, दूसरे ने मुुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर निवासी गुलशेर, तीसरे ने भोजपुर के गांव शाहपुर निवासी इबने हसन, चौथे ने बिजनौर जिले के थाना स्योहारा के गांव बुढानपुर निवासी आबिद बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एक बैग, दो तमंचे व दो चाकू बरामद कियाए है। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि चारों शातिर किस्म के अटैची चोर हैं और सभी आपस में रिश्तेदार हैं। सगीर पर लूट, रेप आदि के मुकदमें दर्ज हैं। जबकि, इबने पर आगरा के नैनी थाने में चोरी, विस्फोटक आदि धाराओं में सात मुकदमें दर्जं हैं। इस सभी बदमाशों के सिजरे को एकत्र करके संबंधित थानों व एडीजीपी को भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed