{"_id":"5cbf4d42bdec2214666d9d37","slug":"101556041026-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनयना देवी से वाहन चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रीनयना देवी से वाहन चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गाड़ी के मालिक द्वारा की गई चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस चोरी हुए वाहन को सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी तलाश रही है।
पुलिस में दी शिकायत में गाड़ी के मालिक मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-2 श्रीनयना देवी जी ने बताया है कि उसके द्वारा गाड़ी चलाने के लिए रखे चालक ने गाड़ी को नयना देवी जी के पास एक सड़क के किनारे खड़ा किया था। जब वह गत सोमवार की सुबह जिस स्थान पर गाड़ी खड़ी की थी वहां गया तो उसने गाड़ी को उस स्थान पर नहीं पाया। उसने यहां वहां भी तलाश की लेकिन वाहन गायब था। इसके बाद उसने कोट थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।