{"_id":"59d13e484f1c1b6d548b5266","slug":"101506885192-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कर्मी की पत्नी के गले से सोने की चैन उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील कर्मी की पत्नी के गले से सोने की चैन उड़ाई
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कर्मी की पत्नी के गले से सोने की चेन उड़ाई
बिलासपुर (रामपुर)। नगर में सरेशाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक तहसील कर्मी की पत्नी के गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए। बाजार में हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया है। खबर लिखने तक पुलिस बदमाशों को खोजने में लगी थी।
नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी प्रमोद कुमार सक्सेना स्थानीय तहसील में कर्मचारी हैं। प्रमोद की पत्नी शैलजा सक्सेना रविवार की शाम साढ़े सात बजे नगर के मुख्य चौराहे के पास ही माठखेड़ा रोड स्थित एक किराने की दुकान से कुछ सामान लेकर पैदल ही बाहर रोड पर पहुंची थी और किसी रिक्शा का इंतजार कर रहीं थीं। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली और तेजी के साथ भाग गए। बदमाशों द्वारा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर तमाम लेाग एकत्र हो गए। कुछ ही देर में चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी भी मौके पर पुहंच गए। पुलिस कर्मियों ने महिला से घटना की जानकारी ली। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके गले में डेढ़ तोले की सोने की चेन थी, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये थी। इसके बाद पुलिस कर्मी आरोपी दोनों बदमाशों की खोज में चले गए।
घटना की सूचना पाकर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में महिला ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी सुनील अहलावत को दी। पुलिस ने आनन फानन में महिला द्वारा बताए गए बदमाशों के हुलिया के आधार पर बाइक सवारों की खोज शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही और बदमाशों को खेाजा जा रहा है। घटना से बाजार के दुकानदारों में दहशत फैल गई है।