{"_id":"5972415d4f1c1ba6088b485c","slug":"101500660061-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएसएनएल के एसडीओ ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ीएसएनएल के एसडीओ ने लगाया फंदा, मौत
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
बिलासपुर में बीएसएनएल में कार्यरत एसडीओ ने शुक्रवार दोपहर बाद फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोपहर को खाना खाने घर आए एसडीओ ने सीलिंग हुक से रस्सी बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओ को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तरसेम चंद निवासी टोबा (श्री नयना देवी) बिलासपुर के बीएसएनएल में बतौर एसडीओ अपनी सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार दोपहर को जब लंच करने सिनेमा कॉलोनी स्थित अपने घर आए। उनका बेटा ही घर पर था। बेटा खाना लाने रसोईघर में गया। अपने पिता को खाना खाने के लिए बुलाने निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल पर गया तो उसने अपने पिता को फंदे में झूलता हुआ पाया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि वह पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे। कई जगह इलाज चल रहा था। एसडीओ की पत्नी ड्यूटी पर होने के कारण घर पर मौजूद नहीं थी। वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके दो पुत्र नौकरी करते हैं। स्कूल में छुट्टियां होने के कारण उनका छोटा बेटा घर पर था।
सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।