{"_id":"59651aee4f1c1b636b8b46fb","slug":"101499798254-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल महिला की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी अस्पताल महिला की संदिग्ध मौत
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
स्वारघाट के समीपवर्ती गांव बैहल की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आनंदपुर के एक निजी अस्पताल से महिला का शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों के बयान के अनुसार महिला की मौत बीमारी से बताई जा रही है। मगर जिस तरह से किसी व्यक्ति ने इस मामले की पुलिस को सूचना दी है, उससे पुलिस को शक है कि कहीं मौत का कारण कुछ और तो नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में मायके वालों कोभी सूचित कर दिया है जबकि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार शीतल कुमारी 30 साल की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार देर रात का है। अभी तक की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि महिला ने कोई एक्सपायरी दवा खा ली थी। पुलिस इस संबंध में सभी पहलुओं पर गौर कर कार्रवाई कर रही है। ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। कोट थाना के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गत रात सूचना मिली थी कि आनंदपुर के एक निजी अस्पताल में बैहल गांव की एक विवाहिता शीतल कुमारी 30 की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचक शव को कब्जे में ले लिया है। शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्ट करवाया गया है। परिजनों ने पुलिस को बयान में बताया है कि शीतल 5 से 6 वर्षों से शूगर और पीलिया की बीमारी से पीड़ित थी। इसी वजह से वह आनंदपुर के निजी अस्पताल से शूगर और पीलिया की दवाई ले रही थी। परिजनों के बयान के अनुसार शीतल की मौत बीमारी से हुई है।