{"_id":"5946bd6a4f1c1b5b678b46bb","slug":"101497808234-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रधान की पिटाई, कपड़े भी फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत प्रधान की पिटाई, कपड़े भी फाड़े
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी(बिलासपुर)।
भराड़ी थाना की दधोल पंचायत प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक ने प्रधान के कपड़े भी फाड़ डाले। बताया जा रहा है कि कोर्ट में चल रहे केस के विवाद में प्रधान से उलझा और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
दधोल पंचायत प्रधान बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे जब वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कमलेश कुमार नाम के युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। प्रधान ने बताया कि कमलेश का कोर्ट में कोई केस चल रहा है। इस संबंध में कमलेश ने प्रधान को कहा कि आपने मेरे खिलाफ कोर्ट को क्या रिपोर्ट भेजी है। इस प्रधान ने कहा कि उसने कोई भी रिपोर्ट नहीं भेजी है। इसी बात को लेकर युवक प्रधान से उलझ गया। प्रधान ने बताया कि युवक ने अचानक बात करते-करते उस पर हमला कर दिया। यहां तक कि युवक ने प्रधान के कपड़े भी फाड़ डोल। प्रधान ने बताया कि युवक ने उसे धमकियां भी दी हैं। मारपीट के दौरान उसकी घड़ी भी टूट गई जबकि हाथ में गंभीर चोट आई है। युवक से उसे देख लेने की धमकी दी है। पुलिस ने पंचायत प्रधान की शिकायत पर भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।