{"_id":"5fe492388ebc3e3eb07fb7ca","slug":"crime-bilaspur-news-sml3554756186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ कार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ कार चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना बिलासपुर के अंतर्गत एसआईयू टीम ने बेनला ब्राह्मणा के पास गश्त के दौरान एक कार चालक से 900 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना बिलासपुर की एसआईयू टीम के प्रभारी अनिल शर्मा, राजेश और मनीष ठाकुर के साथ बेनला ब्राह्मणा में गश्त कर रहे थे। मंगलवार रात करीब पौने 2 बजे पुलिस जब ध्वाला गांव के पास पहुंची तो कार खड़ी मिली। चालक गाड़ी में ही बैठा था। पुलिस टीम ने शक के आधार पर जांच की तो चालक से 900 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। पता लगाया जा रहा कि आरोपी इतनी बड़ी खेप कहां से लाया था। आरोपी की पहचान हेमेंद्र सिंह (34) चौहान पुत्र सुरेंद्र सिंह चौहान निवासी कसोहल घुमारवीं के रूप में हुई है।
डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।