फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

चरस के साथ ट्राला चालक समेत दो गिरफ्तार

Fri, 04 Dec 2020 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। पुलिस थाना भराड़ी की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान सेपड़ा के पास ट्राला चालक समेत दो लोगों चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस की एसआईयू टीम वीरवार शाम को सेपड़ा की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। एक ट्राले को चेकिंग के लिए रोका गया तो चालक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो ट्राला चालक और उसके साथी युवक से 102 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बुसवाड़ भराड़ी के चंद्रमणि (36) और मिहाड़ा के अशोक कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों चरस कहां से लाए और आगे किसको देने जा रहे थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भराड़ी थाना में मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed