फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

जन्मदिन मनाने के बाद युवक ने दुपट्टे से लगा लिया फंदा

Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना के अंतर्गत एक युवक ने जन्मदिन मनाने के बाद दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार बरसंड गांव के चंदन शर्मा (28) पुत्र जगदीश चंद ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया। रात को चंदन कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह तक कमरे का बल्ब जलता रहा। उसकी माता जब कमरे में गई तो देखा कि बेटा छत की कड़ी से फंदे पर लटका हुआ है। उसने अपने पति जगदीश चंद को बुलाया। इतने में आस पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए। इसकी सूचना प्रधान को दी गई। प्रधान ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को चंदन का जन्मदिन था। उसने शराब का सेवन भी किया था। रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह तक कमरे का बल्ब जलता रहा। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उसकी मां कमरे में गई तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed