फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

कंज्योटा में युवक से 22 ग्राम चरस बरामद

Sun, 25 Oct 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से कंज्योटा के पास 22 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार बरमाणा पुलिस की टीम शनिवार देर रात को धार टटोह की तरफ गश्त कर रही थी। पुलिस कंज्योटा के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान वहां मोटरसाइकिल नंबर एचपी 24बी-1885 पहुंचा। पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवक से 22 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस मोटरसाइकिल की सीट के नीचे रखी थी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान कमल पुत्र ज्ञान चंद गांव कनौण के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरमाणा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed