फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

पडयालग में डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sun, 25 Oct 2020 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत पडयालग गांव में डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। पडयालग का जितेंद्र कुमार शनिवार शाम को दधोल चौक पर सामान लेने आया था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार पडयालग गांव का जितेंद्र कुमार (40) शनिवार रात को दधोल चौक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में अंधेरा होने के कारण उसका पैर डंगे से फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया। रविवार सुबह राहगीरों ने जितेंद्र को मृत देखा तो इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। जितेंद्र गरीब परिवार से संबंध रखता था। जितेंद्र कुमार की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। जितेंद्र कुमार दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में घर आया था। जितेंद्र कुमार की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जितेंद्र के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed