{"_id":"5f4a86148ebc3e2a98089e6b","slug":"crime-bilaspur-news-sml3433486149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन के खाते से उड़ाए 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन के खाते से उड़ाए 35 हजार
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाली लड़की के खाते
से शातिर ने 35 हजार रुपये उड़ा लिए। दुकानदार ने घुमारवीं थाना में इस संबंध में शिकायत दे दी है।
दुकानदार तिलक राज ने बताया कि 27 अगस्त को उन्हें किसी का फोन आया और कहा कि मैं सैमसंग कंपनी चंडीगढ़ से बोल रहा हूं। मेरे दोस्त ने आपकी दुकान से सामान खरीदना है। अगर आप गूगल पे इस्तेमाल करते है तो अपना नंबर दें। नंबर देने के बाद उसने मेरे खाते में 2 रुपये डाले और फोन किया कि अपना गूगल पे चेक करें। उसके उपरांत उसने 20 हजार गूगल पे अकाउंट में डाले। जो फोन की स्क्रीन पर तो आ गए, लेकिन खाते में नहीं आए। उस व्यक्ति को फोन किया तो उसने नंबर मांगा। मैंने अपनी सेल्समैन का नंबर दे दिया। उसने उसके नंबर पर एक कोड भेजा। थोड़ी देर में पूनम के खाते से 20 हजार और 15 हजार की राशि उड़ा ली।
तिलक राज ने बताया कि घुमारवी पुलिस, एएसबीआई बैंक घुमारवीं, साइबर क्राइम बिलासपुर और आरबीआई ब्रांच शिमला में शिकायत कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है, छानबीन की जा रही है।