फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

भड़ोली कलां मारपीट मामले का जांच अधिकारी लाइन हाजिर

Wed, 12 Aug 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। भड़ोली कलां क्षेत्र में हुई मारपीट मामले में जांच अधिकारी को लाइन हाजिर किया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा से बाजार में चार दिन पहले एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। गंभीर रूप से घायल युवक का अभी उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतोष जताया है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान रमेश कुमार की अगवाई में पुलिस अधीक्षक दिवाकर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन फोन पर सूचित करने के बावजूद पुलिस देरी से आई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गंभीर रूप से घायल युवक अविनाश को उपचार के लिए झंडूता भेज दिया था। जांच अधिकारी ने घटना के दूसरे दिन शाम छह बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण लोगों को मजबूरन चक्का जाम करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जांच अधिकारी को तलाई थाने से दूसरी जगह स्थानांतरित जा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक लोकमित्र केंद्र का मालिक है और कैश बैग को भी हमलावर उठाकर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से युवक को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि हमलावर लड़कों को हथियारों सहित किसने भेजा था। एसपी ने जांच अधिकारी को लाइन हाजिर करने के आदेश देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस विभाग ने भड़ोली कलां क्षेत्र में चार दिन पहले हुई मारपीट मामले में लगाए गए जांच अधिकारी को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed