{"_id":"5e9b126f8ebc3e775321d0fa","slug":"crime-bilaspur-news-sml330717079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम, चरस और नकदी के साथ व्यक्ति दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम, चरस और नकदी के साथ व्यक्ति दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के पास ने अफीम और चरस बरामद की है। आरोपी के पास से पुलिस को नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दल नौणी के पास गश्त पर था। पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस दल ने एक व्यक्ति को झाड़ियों में कुछ निकालते हुए देखा। पुलिस को देखकर व्यक्ति घबरा गया और बैग को झाड़ियों में फेंक दिया और तेजी के साथ सड़क की दूसरी ओर बन रहे मकान की तरफ जाने लगा। जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछा लॉक डाउन में घर से बाहर आने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने झाड़ियों में फेंके बैग की जांच की तो उसमें 10.31 ग्राम अफीम और 65.16 ग्राम चरस के अलावा 44,400 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने नशे की सामग्री और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को 41(ए) का नोटिस जारी कर छोड़ दिया है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।