फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

लॉक डाउन के बाद भी चलते रहे सीमेंट उद्योग, नहीं हुए बंद

Mon, 23 Mar 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
बागा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जाम करते मजदूर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले और इसके आसपास के लगभग 3 उद्योगों में लॉकडाउन के बाद भी काम जारी रहा। एनटीपीसी, एसीसी और अल्ट्राटेक कंपनियों में दिन भर मजदूरों की शिफ्टें चलती रहीं। इन कंपनियों पर सरकार के लॉकडाउन के निर्देशों का कोई असर नहीं हुआ। वहीं लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी जिले की लगभग सभी दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ने कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा की जिसमें साफ किया गया था कि सभी फैक्ट्रियां इस लॉकडाउन के दायरे में आएंगी लेकिन बावजूद इसके एसीसी सीमेंट फैक्टरी और अल्ट्राटेक में मजदूरों का आना जारी रहा।
विज्ञापन

हालांकि बीडीटीएस और खारसी सभा ने साफ किया था कि सरकार के आगामी निर्देशों तक ट्रकों की मांग और सीमेंट ढुलाई बंद रहेगी लेकिन इसके बावजूद एसीसी में मजदूर ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं अल्ट्राटेक में पुरानी गाड़ियों की माल भराई भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी एनटीपीसी में भी वर्कर काम पर आते रहे। बताते चलें कि इस कंपनी में दिन भर में लगभग 400 से ज्यादा वर्कर काम करते हैं। वहीं इस कंपनी में बाहरी राज्यों के कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान भी तैनात हैं जिनमें कुछ एक तो बीते सप्ताह ही छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर आए हैं जिससे लोगों में कोरोना संक्रमण का डर बना हुआ है।

वहीं उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल का कहना है कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से आदेशों का पालन किया जाएगा। कंपनियों को प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुकूल ही चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed