{"_id":"5e78f16b8ebc3e774252d018","slug":"crime-bilaspur-news-sml328488795","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जवान हर आने-जाने वाले पर रखे कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जवान हर आने-जाने वाले पर रखे कड़ी नजर
विज्ञापन
स्वारघाट में निरीक्षण के दौरान एसपी बिलासपुर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोरोना को लेकर पुलिस विभाग भी मोर्चा संभाले हुए है। पुलिस जिलेभर में नाके लगा कर हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखे हुए है। वहीं सोमवार को एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने भी स्वारघाट, टोबा और कैंची मोड़ पर लगे नाकों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं को जांचा, वहीं मौके पर मौजूद जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद कर्मी हर आने आने जाने पर कड़ी नजर रखे। प्रदेश में बाहरी राज्यों से किसी भी वाहन को आने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई लोग प्रदेश के दूसरे राज्यों से अपने घर आ रहे हैं जिन्हें पूरी चेकिंग के बाद अपने घर दिए जाने के भी जवानों को आदेश दिए हैं।
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। पुलिस ने जिले भर में नाके लगा रखे हैं। वहीं सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। सीमा पर दूसरे राज्यों के लोगों और सैलानियों को प्रदेश में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि विपदा की इस घड़ी में सभी लोग एक-दूसरे का साथ दें। उन्होंने लोगों से राज्य और केंद्र सरकारों के आदेशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है ताकि इस खतरनाक वायरस से निपटा जा सके।
.