फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी बरामद

Tue, 17 Mar 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल में खैर का अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में आए दिन अवैध कटान के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इसके बाद भी वन विभाग की टीम माफिया पर शिकंजा कसने में नाकाम हो रही है। हालांकि मौके पर से वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी थोड़ी बहुत लकड़ी तो पकड़ रहे हैं लेकिन माफिया अभी भी विभाग की पहुंच से कोसो दूर है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र स्वारघाट के अंतर्गत यूपीएफ जंगल भुवाई से वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से जंगल से काटे गए खैर के 17 मोछे बरामद किए हैं। हालांकि इस संबंध में वन काटुओं का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ जंगल से अवैध खैर कटान की शिकायत दे दी है। घटना गत सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के स्वाहण ब्लॉक की टीम को अवैध कटान की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने यूपीएफ जंगल भुवाई से कटे हुए 5 खैर के पेड़ों के कुल 17 मोछे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि श्री नयना देवी वन रेंज में भी गत वर्षों में करोड़ों का अवैध कटान हुआ है जिसकी जांच अभी विजिलेंस द्वारा की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए वन परिक्षेत्राधिकारी (आरओ) स्वारघाट नंद लाल चौधरी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दे दी गई। जैसे ही अज्ञात वन काटुओं का पता चलेगा उनके खिलाफ वन विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed