{"_id":"5e6fba6b8ebc3ea4e939a17b","slug":"crime-bilaspur-news-sml3277370144","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम उल्लंघन से रोका तो पीट दिया होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम उल्लंघन से रोका तो पीट दिया होमगार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। यहां स्थित पूर्णमॉल के पास यातायात ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कर्मी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मौके पर तैनात होमगार्ड को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने भादंसं की धारा 353, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार होम गार्ड कर्मी ड्यूटी पर था। इस दौरान कुछ लोगों ने यातायात नियम तोड़ने का प्रयास किया। जब मौके पर तैनात होमगार्ड ने उन्हें इस बात के लिए टोका तो वह उससे उलझ पड़े। नौबत यहां तक आ गई कि युवकों ने होमगार्ड कर्मी के साथ मारपीट तक करना शुरू कर दी। आरोपियों ने होमगार्ड को देख लेने तक की धमकी दे डाली।
इसके बाद सूचना मिलतेे ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं होम गार्ड कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गाड़ी की पहचान हो चुकी है जिसके नंबर की डिटेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बिलासपुर सदर यशवंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। उन्होंने साफ किया कि दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।