{"_id":"5dc6f7b08ebc3e5aed7d97f7","slug":"crime-bilaspur-news-sml3136213107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राम मंदिर(अयोध्या) मामले पर फैसला आने से पहले ही जिला बिलासपुर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंधन कर लिए हैं, जहां शुक्रवार रात से ही पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है वहीं हर आने जाने वाले वाहन की भी पुलिस सीमा पर चेकिंग कर रही है। इसके अलावा किसी भी हालात से निपटने को पुलिस ने रिजर्व पुलिस जवान भी तैनात कर रखे हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर पुलिस थाने को अलर्ट रहने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सदर थाने के तहत 4 क्षेत्र, घुमारवीं थाने के दो क्षेत्र, तलाई थाने का एक क्षेत्र, झंडूता थाने के दो क्षेत्र, भराड़ी थाने के दो क्षेत्र, बरमाणा थाने के तीन क्षेत्र, कोट थाने के 2 क्षेत्र और स्वारघाट थाने के दो क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया हुआ है जहां पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस जवान सादे कपड़ों में गश्त पर हैं। जबकि थाने में रिजर्व जवान तैनात हैं। जबकि शहर के लिए क्यूआरटी टीम भी तैनात की हुई है जो किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों की भी पुलिस चेकिंग कर रही है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों और पंचायतों के प्रधानों से भी पुलिस ने बातचीत कर ली है ताकि किसी भी स्थिति, कहीं किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा न हो जिससे कोई विवाद पैदा हो।
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक जिले में सुरक्षा इसी प्रकार से कड़ी रहेगी। चिहिन्त स्थानों में पुलिस की पेट्रोलिंग भी जारी रहेगी।