फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

पडलग में बिजली की लाइन टूटने से टला बड़ा हादसा

Fri, 08 Nov 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर के पडलग गांव के घरों में गिरी बिजली की तारें। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर के नौणी चौक के पास पडलग गांव में रात को 10 बजे घरों के ऊपर से जाने वाली बिजली बोर्ड की लाइन स्पार्क होने से नीचे गिर गई। लोगों ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और कहा कि गांव की बिजली बंद कर दें ताकि कोई हादसा न हो लेकिन बोर्ड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की बात पर कोई गौर नहीं किया और किसी बड़े हादसे की संभावना के डर से ग्रामीणों ने पूरी रात अपने घरों से बाहर काटी।
विज्ञापन

पडलग गांव के ग्रामीण रत्न लाल, चैत राम, सोमा देवी, मीरा देवी, संदीप कुमार, हंसराज, नरेश कुमार, जय पाल, भगत राम, जगदीश, मदन लाल, श्रीराम, चमन लाल सहित अन्यों का कहना है कि जब वो रात को गांव के रत्न लाल के घर में उनकी माता के देहांत की शोकसभा में इकट्ठा हुए थे, तब अचानक से गांव के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइनों में स्पार्किंग शुरू को गई और देखते ही देखते लाइनें ग्रामीणों के आंगन में गिर गईं। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों से उक्त गांव की बिजली बंद करने को भी कहा लेकिन कर्मचारियों ने गांव की बिजली बंद नहीं की और न ही घटना स्थल पर पहुंचे। बड़े हादसे के डर से ग्रामीण पूरी रात अपने घरों के बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वो लंबे समय से बिजली बोर्ड से मांग कर रहे हैं कि गांव में घरों के ऊपर से जाने वाली बिजली की लाइन को बदल दिया जाए ताकि इसकी वजह से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न हो लेकिन बोर्ड के आला अधिकारी सहित कर्मचारी इसकी अनदेखी करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर लोग शोक सभा में इकट्ठा नहीं हुए होते तो घरों के अंदर से उन्हें इस घटना का पता नहीं चलना था। सुबह होने तक घरों में मौजूद लोगों और पशुओं सहित पूरा के पूरा गांव राख हो जाना था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त गांव के ऊपर से बिजली की लाइन को हटाया जाए। इस हादसे में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता शमशेर ठाकुर का कहना है कि जिस जगह बिजली की तारें टूटती हैं वहां अपने आप ही ट्रांसफार्मर से बिजली बंद हो जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके पास बिजली की लाइन शिफ्ट करने का कोई प्रावधान नहीं है। न ही उनके पास इसके लिए कोई बजट है और न ही अन्य जगह जहां से लाइन को ले जाया जा सके। कहा कि लाइन को जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed