फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

महिला को जबर डीजे पर नचाने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Thu, 07 Nov 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की रोहिण पंचायत के गांव रोहिण में शादी समारोह में एक महिला को डीजे पर जबदस्ती नचाने और उसके साथ छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। महिला ने घुमारवीं थाना में मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रोहिण निवासी महिला ने थाना घुमारवीं में अपने पति के साथ पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 6 नवंबर को उनके गांव में रिश्तेदारी में शादी थी। शादी में रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद डीजे पर नाचने वालों का प्रोग्राम देख रहे थे। इसी दौरान सुरेश कुमार और मुकेश कुमार उसके पास आए और उसे बाजू से खींचने लगे तथा नाचने के लिए जबरदस्ती करने लगे। जब उनके चुंगल से इसके पति उन लोगों से छुड़ाने लगे तो उन्होंने दोनों से मारपीट करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की शिकायत पर घुमारवीं थाना में धारा 354(1) 323, 506 और 34 भारतीय दंड संहिता के तहत सुरेश कुमार, मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है तथा छानबीन की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed