फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

कर्मचारियों को 14 अक्तूबर को दे दिया गया है वेतन

Mon, 21 Oct 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
crime
बिलासपुर। श्रीनयना देवी में कार्यरत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ठेकेदार ने बताया कि जो आरोप कर्मचारियों की ओर से लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार है। उनके पास उक्त कार्य पिछले तीन महीने से है। ऐसे में छह महीने से वेतन न देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस महीने भी 14 अक्तूबर को सभी कर्मचारियों के खाते में उनका वेतन जमा करवा दिया गया है जिसका पूरा रिकॉर्ड उनके पास है।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने दो कर्मचारियों को काम से हटाया है क्योंकि वह सरकार की ओर से तय की गई शिक्षा की योग्यता के पूरे प्रमाण पत्र नहीं दे पाए हैं। हालांकि उक्त दोनों कर्मचारियों को करीब दो महीने का समय प्रमाण पत्र जमा करवाने को दिया गया था लेकिन उसके बाद भी उक्त दोनों प्रमाण पत्र जमा नहीं करवा पाए। इस कारण उन्हें नियम अनुसार हटाया गया है। इस कारण उक्त दोनों लोग बदले की भावना से उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कर रहे हैं। कहा कि कर्मचारियों द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूर्ण रूप से झूठे और निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed