फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

प्रशासन ने शहर से हटाया कारोबारियों का अतिक्रमण

Mon, 21 Oct 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर बसस्टैंड में अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार व पुलिस कर्मी - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बस अड्डा बिलासपुर से धौलरा रोड तक अतिक्रमण कर बैठे कारोबारियों पर प्रशासन ने सोमवार दोपहर बाद शिकंजा कस दिया है। प्रशासन की टीम ने दोपहर बाद मौके पर पहुंच कर कारोबारियों के सामान को दुकानों के अंदर करवाया। वहीं चेताया कि अगर अब दुकानों के बाहर सामान रखा तो प्रशासन पूरे सामान को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा। उक्त कार्रवाई तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा की अगुवाई में की गई। इस मौके पर राजस्व, नगर परिषद और पुलिस विभाग के कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लोगों ने उपायुक्त बिलासपुर को शिकायत दी थी कि उक्त स्थान पर कारोबारियों के अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों का पैदल चलना और गाड़ियों को वहां से निकलना आसान नहीं रह गया है। वहीं हर वक्त हादसे का भी अंदेशा बना रहता है जिस पर उपायुक्त ने एसडीएम बिलासपुर को सात दिन के अंदर कब्जे हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

हालांकि पहले प्रशासन ने कारोबारियों को स्वयं कब्जे हटाने को कहा था लेकिन उसके बाद भी कारोबारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया और दुकानें लगातार सड़क पर सजा कर रखीं। इसके बाद सोमवार को तहसीलदार जय गोपाल शर्मा पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कारोबारियों के अतिक्रमण को हटाया। वहीं चेतावनी भी दी कि अगर फिर से सड़कों में सामान रखा तो कानूनी कार्रवाई के साथ सामान भी कब्जे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने बताया कि मौके पर कारोबारियों ने रास्तों में सामान सजा रखा था। जबकि कई कारोबारियों ने दुकान के बाहर सड़क में वाहन तक पार्क किए थे जिसे उन्होंने मौके से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर फिर से कारोबारियों ने रास्तों में दुकानें सजाई या अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई कर रास्तों में सजाया गया पूरा सामान कब्जे में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed