फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

नगर परिषद की लापरवाही से दूषित हुआ स्वच्छ बाबड़ी का पानी

Sat, 19 Oct 2019 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के क्षेत्र गांधी चौक के साथ ही अपने निर्मल व स्वच्छ पानी के लिए जानी जाने वाली बाबड़ी प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रही है। इस बाबड़ी से कुछ समय पहले घुमारवीं के लोग सुबह-शाम पानी लेने के लिए कतारों में खड़े होते थे लेकिन कुछ समय पहले डबल लेन सड़क के निर्माण के चलते बाबड़ी के हर तरफ गंदगी पसरी है। लोगों के शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन और नगर परिषद के नुमाइंदे इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरकार करोड़ों रुपये प्रसार और प्रसारण पर खर्च करके लोगों को पानी के महत्व को जानने के लिए जागरूक कर रही है लेकिन घुमारवीं की जनता का दुर्भाग्य है कि शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन व नगर परिषद के नुमाइंदे साफ पेयजल की इस बाबड़ी को बचाने से कनी काट रहे हैं। प्रशासन और नगर परिषद समाधान के नाम पर जनता को झूठे दिलासे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में सतपाल, दयाराम, आनंद कुमार, प्यार सिंह, जगदीश सिंह, जगदेव, सुखदेव सिंह, दिलवर व नानक देव आदि ने कहा कि नगर परिषद अधिकारियों और प्रतिनिधियों को इस बाबड़ी की समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि प्राकृतिक पानी के स्रोत बाबड़ी और कुओं का संरक्षण अति आवश्यक है। नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने कहा कि गांधी चौक के साथ जो बाबड़ी है, जल्द ही इसे साफ करवाकर इसका पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed