{"_id":"61a914e892f8ed20eb38b1de","slug":"cricket-trophy-starts-at-auhar-bilaspur-news-sml3921682160","type":"story","status":"publish","title_hn":"औहर में शुरू हुई मदन मेमोरियल क्रिकेट टॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औहर में शुरू हुई मदन मेमोरियल क्रिकेट टॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ (बिलासपुर)। औहर के खेल मैदान में मदन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को हो गया। उद्घाटन कार्यक्रम में घुमारवीं क्षेत्र के व्यवसाई एवं समाजसेवी राकेश चोपड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजक यंग स्टार युवक मंडल के प्रधान देवेंद्र भंडारी ने मुख्य मुख्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राकेश चोपड़ा ने कहा कि औहर का खेल मैदान दशकों से यथावत स्थिति में है। मैदान का विस्तारीकरण और विकास न होने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि इस खेल के मैदान के विस्तारीकरण के लिए उचित राशि मुहैया करवाई जाए। युवक मंडल के प्रधान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल समेत चंडीगढ़ की 16 टीमें भाग ले रही है।
प्रतियोगिता में नॉकआउट मैच होंगे तथा सेमीफाइनल मैच 25 ओवर का और फाइनल मैच 35 ओवर का होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 60 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 30 हजार व ट्रॉफी का पुरस्कार मिलेगा। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट कीपर, बेस्ट क्षेत्र रक्षक खिलाड़ियों पर भी नकद पुरस्कार की बौछार होगी। इस अवसर पर शम्मी भंडारी, सुमित भाटिया, प्रदीप, अमित चंदेल, रवि शर्मा, सुभाष रजनीश के अलावा सोहनलाल मनोज कुमार संजय कुमार कार्तिक ठाकुर मौजूद रहे।