फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   covid-19 alert

कोरोना से लड़ाई में समन्वय जरूरी : गर्ग

Thu, 21 May 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
covid-19 alert
बिलासपुर। कोविड-19 से लड़ने के लिए सरकार, प्रशासन और लोगों का समन्वय आवश्यक है। इस बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा क्वरंटीन केंद्रों में रह रहे लोगों के की देखभाल और निगरानी में आशा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं है। यह बात घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कही।
विज्ञापन

विधायक आशा कार्यकर्ताओं को मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित करने बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को भी मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया। गर्ग ने विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सुसनाल, लैहडी सरेल, बपयाड़, हटवाड़, पंतेहड़ा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी में स्वास्थ्य संस्थानों के तहत कार्यरत 50 आशा कार्यकर्ताओं और अन्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मास्क कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में पहला हथियार और सुरक्षा चक्र है। जन-जन के सहयोग से ही कोरोना वायरस संक्रमण का स्थायी हल निकाला जा सकेगा। इस अवसर पर कर्म चंद कपिल, अमित कश्यप, दीना नाथ, बीना ठाकुर, दलेल सिंह, दुनी चंद, रमेश चौधरी, शीतला भारद्वाज, ब्रह्मदास गौतम, हेम राज शर्मा, यशवंत सिंह, जोगिंद्र, अनंत राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed