फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Counseling process started in ITI

Bilaspur News: आईटीआई में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

Sun, 30 Jul 2023 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Counseling process started in ITI
- विद्यार्थी 3 अगस्त तक ले सकते हैं दाखिला
विज्ञापन

-दूसरी काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी 14 अगस्त तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 3 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। विभिन्न ट्रेडों में खाली सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई में प्रवेश के लिए जो विद्यार्थी पहली काउंसलिंग में चयनित हुए हैं, वह अपने आवंटित ट्रेड में 3 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को सिलेक्शन लेटर, 10वीं का प्रमाणपत्र, बोनाफाइड, एससी/ एसटी/ ओबीसी प्रमाणपत्र, स्पोर्ट्स/ पीएच/ एफएफ/ डीईएफ/ आईआरडीपी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की कॉपी, सिंगल गर्ल चाइल्ड प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। पहली काउंसलिंग में खाली सीटों की मेरिट सूची 4 अगस्त को लगा दी जाएगी। विभिन्न ट्रेड में खाली सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। दूसरी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए दूसरे राज्य के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। दूसरी काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों की सूची 21 अगस्त को लगा दी जाएगी। विद्यार्थी अपने आवंटित ट्रेड में 24 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। विभिन्न ट्रेड में खाली सीटों की सूची 25 अगस्त को लगा दी जाएगी। इसके बाद 28 अगस्त से 31 अगस्त तक स्पाट दाखिले शुरू कर किए जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों को उनके अंकों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के प्राचार्य सुनील पटियाल ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों से जल्दी दाखिला लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed